How to Install Turbo C++
Previous Post में हमने Dev C++ IDE को Download और Install करना सीखा था। Dev C++ एक Modern और lightweight IDE है जो आजकल C/C++ Programming के लिए Commonly use होता है।
अगर आपने वो Post नहीं देखी है, तो नीचे Previous Post पर Click करके देख सकते हैं क्योंकि वहां से आपको Programming की सही शुरुआत करने में Help मिलेगी।
इस Post में हम सीखेंगे कि कैसे Windows Desktop/Laptop में Turbo C++ Ide को Install किया जाता है, वो भी step-by-step आसान भाषा में।
What is Turbo C++
Turbo C++ एक पुराना लेकिन Popular C/C++ IDE है, जिसे पहले School और College level पर Programming सिखाने के लिए Use किया जाता था। इसका Interface थोड़ा पुराना (DOS based) होता है, लेकिन beginners के लिए आज भी ये useful है।
⚠️ NOTE : Turbo C++ IDE C/C++ के latest features को support नहीं करता, लेकिन basic programs को समझने और लिखने के लिए ये IDE काफी अच्छा Option है।
How to Download and Install Turbo C++ (Step-by-Step Guide)
Step 1 : Download Zip File
https://www.fileeagle.com/software/1362/Turbo-C/3.2 से Turbo C++ के लिए Zip file को Download करें।
Step 2 : Zip File Downloaded Successfully
अब आपके System के Downloads Folder में Turbo C++ की Zip File Download हो जाएगी।
Step 3 : Extract Zip File
Zip File को Extract करने के लिए File पर Right Click करें और Extract All पर Click करें।

Step 4 : New Folder Created
उसके बाद एक New Folder Create हो जाएगा।
Step 5 : Go to New Folder
New Folder को Open करें और Turbo C++ की Installer File पर double click करें।
Step 6 : Click Next
उसके बाद InstallShield Wizard की Window open होगी वहा Next > पर Click करें।
Step 7 : Accept license
"I accept the terms in the license agreement" को Select करे और Next > पर Click करें।
Step 8 : Click Install
Install पर Click करें।
Step 9 : Installation Process Start
अब Installation Process Start हो जायेगी।
Step 10 : Launch Program
Launch the program को tick करें और Finish पर Click करें।
Step 11 : Interface of Turbo C++
अब Turbo C++ का Home Screen Interface Open होगा, Program लिखने के लिये Start Turbo C++ पर Click करें।
Step 12 : Create New File with .c Extension
File tab पर जाये और New पर Click करे और बाद में File को .c Extension के साथ Save करें।
Step 13 : Write C Program
अब यहाँ पर C Program लिख सकते हैं और Run कर सकते हैं।
Conclusion
इस Post में हमने सीखा कि Turbo C++ IDE को कैसे आसानी से download और install किया जाता है। यह IDE पुराना है, लेकिन आज भी beginners के लिए C और C++ language की basic practice करने के लिए काफ़ी Useful है।
यदि आप सिर्फ़ basic programs करना चाहते हैं या आपका School/College Turbo C++ ही recommend करता है, तो यह आपके लिए एक Better Choice हो सकती है।
लेकिन अगर आप modern C/C++ सीखना चाहते हैं, तो Dev C++ IDE या Visual Studio Code Editor ज्यादा बेहतर होंगे।